फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पासपोर्ट रद्द होने का झांसा देकर युवक से 1.70 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। दोस्त का पासपोर्ट रद्द होने का झांसा देकर युवक से 1.70 लाख रुपये की साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की। हालांकि पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम में 80 हजार रुपये खाते में होल्ड करा दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महेशपुर माठेठा गांव के राम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त नीरज पाल सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसके पास नीरज की आईडी से शनिवार रात मैसेज आया। मैसेज में लिखा कि उसे छह लाख रुपये सऊदी अरब से भेज रहा है।
इसके लिए उसके खाते की जानकारी मांगी। रुपये ट्रांसफर होने का एक मैसेज भी मैसेंजर एप पर भेजा। दोबारा मैसेंजर एप में मैसेज आया। इसमें वीजा और पासपोर्ट रद्द होने की बात कही और एक लाख रुपये मांग की। उसने भेजे बार कोड पर रकम भेज दी। कुछ देर बाद 70 हजार और मांगे।
विज्ञापन

इस तरह तीन अलग-अलग बार कोड में 70 हजार डलवाए। कुछ देर बाद खाता चेक किया। खाते में छह लाख रुपये नहीं आने पर धोखाधड़ी का पता लगा। इस पर उसने दोस्त के परिवार से संपर्क किया। पता चला कि नीरज पाल घर में ही है।
पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल से की। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया ट्रांजेक्शन के आधार पर 1.70 लाख रुपये भेजे गए हैं। इसमें 80 हजार रुपये साइबर अपराधी के खाते में होल्ड करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें