धाता। इंस्टाग्राम पर महिला बनकर एक युवक से दो लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। इसके बाद झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
थाना क्षेत्र कस्बा निवासी बलवंत गेस्ट हाउस का संचालक है। उसने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवती की आईडी से दोस्ती की अनुमति आई थी। उसने दोस्ती कर ली। कई माह से बातचीत हो रही थी। कुछ दिन पहले उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। दो लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। आईडी की जांच में पता लगा कि गांव का ही एक युवक उससे युवती बनकर बातचीत करता था। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रुपये नहीं लौटाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।