फतेहपुर। सिविल बार हाल में मंगलवार को आदर्श ब्राह्मण अधिवक्ता चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें अध्यक्ष व सदस्यों की आम सहमति से पीयूष पांडेय का नाम जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद के लिए घोषित किया गया। चयन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला बार संघ अध्यक्ष गयाप्रसाद दुबे, रमाकांत वाजपेयी, महेश द्विवेदी, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, आशीष गौड़, ज्ञानेश वाजपेई आदि मौजूद रहे। महामंत्री पद के चयन के लिए दिलीप शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा, ललित मिश्रा, लक्ष्मी अवस्थी, पीयूष पांडेय, अशोक शुक्ला, संदीप पांडेय का नाम भी रखा गया था।