फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बाइक समेत युवक घिसटा, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-मनीष। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग पर इटरा गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने सोमवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बाइक समेत सवार को 10 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर की तेज रफ्तार को देख ग्रामीण भी पीछे हट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी मोकिम (22) जाफरगंज से सोमवार शाम घर लौट रहा था। जोनिहा-अमौली मार्ग पर इटरा गांव के पास सामने से ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक समेत सवार ट्रैक्टर में फंस गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक करीब 10 मीटर तक बाइक सवार को घसीटता चला गया।
मौके पर ही मोकिम की मौत हो चुकी थी। मोकिम अपने पिता जलील के साथ रजाई-गद्दा की भराई के काम में हाथ बंटाता था। हादसे से मां नफीसा व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-33-मनीष। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें