फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाला निर्माण बना मुसीबत, जाम से जूझ रहे शहरवासी

विज्ञापन
फोटो-17-शहर के ज्वालागंज इलाके में जाम में फंसे वाहन और एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ज्वालागंज चौराहे पर हो रहे नाला निर्माण और फैली सामग्री की वजह से शहरवासियों को हर घंटे जाम से जूझना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड भी नजदीक होने की वजह से बसों के आवागमन में मुश्किल हो रही है। यातायात पुलिस की निगहबानी के बावजूद शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। एक पखवारे से अधिक समय से चल रहे काम की वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ज्वालागंज अति व्यस्त चाैराहों में शुमार होने की वजह से यातायात भी अधिक रहता है। इस रोड पर स्टेडियम के साथ ही परिवहन निगम की कार्यशाला और विद्यालय होने से भी यह मार्ग अति व्यस्त रहता है। यातायात संचालन बाधित न हो इसके लिए ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती की जाती है।
सोमवार को पूरा दिन जाम रहा। ट्रैफिक सिपाही भी पस्त होकर सड़क किनारे खड़े नजर आए। इधर रोडवेज बसें भी सड़क किनारे खड़ी हो जाने की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। सड़क पटरी के दोनों ओर दुकान लगाने वाले रामकुमार, अवधेश और सुरेश कुमार ने बताया कि नाला निर्माण करीब एक माह से चल रहा है। इसकी वजह से आवागमन प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


कार्यशाला से हो रहा 70 प्रतिशत रोडवेज बसों का संचालन
जल निगम ने एक माह पूर्व रोडवेज बस स्टैंड के गेट नंबर दो पर नाले का निर्माण कराया था। इस दाैरान बस स्टैंड से बसों का आवागमन बंद कर दिया गया था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने इस पर शांति नगर मोहल्ला स्थित कार्यशाला से बसों का संचालन शुरू कराया था। यहीं से 70 प्रतिशत बसों का संचालन किया जा रहा है जबकि फतेहपुर से बांदा और कानपुर रूट की बसों का संचालन बस स्टैंड के गेट नंबर एक से किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती की गई है। वाहनों को सड़क पटरी से हटाने के साथ ही यातायात सुचारु रूप से संचालित कराया जा रहा है। -लालजी सविता, ट्रैफिक इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें