संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमनगर। खागा कोतवाली के पश्चिमी बाईपास पर रविवार शाम बाइक सवार युवक का तीन युवकों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवक ने तीनों की फोटो खींच ली, जिसके बाद तीनों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी संतोष लोधी ने बताया कि उनका पुत्र आकाश कुमार सरसई गांव से घर लौट रहा था। पश्चिमी बाईपास पर बाइक सवार तीन युवकों ने बेटे का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। किसी तरह मोबाइल बेटे ने सुरक्षित कर लिया। इसके बाद तीनों की फोटो खींचना चाहा। तीनों ने पुत्र से मारपीट की। कोतवाल गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी लड़कों की पहचान की जा रही है।