फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक स्टार्ट कर रहे युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर अचानक बंद हुई बाइक को स्टार्ट करते समय मंगलवार शाम पीछे से आ रहा कंटेनर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक ट्रेलर के अंदर घुस गई और युवक 20 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का रहने वाला प्रेमपाल (25) किसी काम से बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहा था। बिलंदा पूर्वी बाईपास के पास अचानक बाइक बंद हो गई। वह हाईवे के किनारे बाइक को स्टार्ट करने लगा। कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बाइक में किक मारते समय पीछे से आए कंटेनर ने बाइक सवार को कुचल दिया। काफी दूर तक युवक बाइक समेत 20 मीटर तक घिसटता चला गया। चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। कंटेनर को चौकी में खड़ा कराया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें