बिंदकी। मंदिर के पास बड़ी बहन के साथ फूल तोड़ने गई एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। जानकारी पर पता चला कि गोरखपुर जिले का एक युवक बहलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी किशोरी एक दिन पहले बड़ी बहन के साथ मंदिर के पास फूल तोड़ने गई थी। किशोरी पास के एक बगीचे में फूल तोड़ने चली गई, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
पिता ने गोरखपुर जनपद के थाना महावीर छपरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक राजू पर पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।