फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहाते वक्त गंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। गंगा नदी में पूजा सामग्री विसर्जित करने के बाद नहाते वक्त युवक डूब गया। पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव तेंदुली निवासी सुमित शुक्ला (20) सुबह रेवाड़ी गांव में महामृत्युंजय जाप में शामिल होने गए थे। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने साथियों के साथ मलवां थाने के शमशाही घाट पर गंगा नदी में स्नान और पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान घाट पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए।

सुमित के साथियों ने फोन कर घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर एसडीआरएफ टीम को भी तलाश के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

वह रेवाड़ी गांव में बुआ के यहां बुधवार को पूजन में शामिल होने गया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है और एसडीआरएफ टीम भी मौके पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें