फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की शुक्रवार रात करीब तीन बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गड्ढे में शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थरियांव थाना क्षेत्र के अचिंतपुर पिटाई मजरे जयचंदापुर निवासी संतोष कुमार लोधी (35) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार शाम गांव के शिवगोपाल के साथ ससुराल हथगाम थाने के कोदइयां गांव गया था। जहां से रात को बहन के घर गहरु का पुरवा जा रहा था। छिवलहा मार्ग पर सुअर मंडी डिघुवारा के पास किसी वाहन की टक्कर बाइक सवार दोनों गड्ढे में गिरे।
हादसे की सूचना पर पुलिस की पीआरवी पहुंची। पीआरवी ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवगोपाल को जिला अस्पताल रेफर किया। भाई अमर ने संतोष की हत्या की आशंका जताई है। हादसे से पत्नी सुशीला देवी, बेटा ललित व बेटी ललिता देवी, रूमा का हाल बेहाल हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी को 10 बिस्वा भूमि पट्टे में मिली थी। थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद पड़ी बाइक में टकराए बाइक सवार
हथगाम। हादसे के बाद सुक्खा का पुरवा मोड़ पर दुर्घटना का शिकार हुए युवकों की पड़ी बाइक में बाइक सवार भाई बहन टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के आलीमऊ मजरे मऊपारा निवासी रीतेश अपने साथी करन के साथ बाइक से पलिया शादी समारोह में जा रहा था। सुक्खा का पुरवा के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों गिरे। इसी दौरान बाइक सवार पीछे से पलिया निवासी आकाश व बहन रश्मी पहुंचे। वह रीतेश की गिरी बाइक में टकराने से गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें