हुसैनगंज। धर्म परिवर्तन की सूचना पर बुधवार को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मवई गांव पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध किया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के मवई के इकबाल का पुत्र नदीम (25) मुंबई में रहकर एसी का काम करता है। पिछले सप्ताह युवक मुंबई से गांव मवई आया है। आरोप है कि युवक मुंबई से अपने साथ एक गैर समुदाय की लड़की को बहला-फुसलाकर लाया है। मामले की भनक लगते ही बजरंगदल कार्यकर्ता मवई पहुंच गए और मामले का विरोध किया। बजरंगदल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू ने आरोप लगाया कि युवक ने एक गैर समुदाय की लड़की का ब्रेनवाश करके धर्म परिवर्तन करा लिया है। मुंबई से उसको बहला-फुसलाकर कर लाया है। युवक के खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी गई है। इस मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री, जिला सुरक्षा प्रमुख कुलदीप मिश्रा, गुड्डू पंडित, मुनई, सुशील तिवारी, सूरज सिंह, आलेख श्रीवास्तव,पीयूष शर्मा, सुजीत तथा शिवा आदि मौजूद रहे। एसआई उग्रेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि मामला मुंबई का है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।