फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में फेरी लगाने वाले युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-10-प्रदीप। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कानपुर-बांदा हाईवे पर बुधौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फेरी लगाने वाले बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार देर रात गांगपुर से घर आते समय दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी राम प्रकाश का बेटा प्रदीप प्रजापति (25) गांव-गांव फेरी लगाकर कास्मेटिक के साथ घरेलू सामान की बिक्री करता था। बुधवार को प्रदीप बाइक से मां रामा देवी को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव मौसी के घर छोड़ने गया था।
देर रात घर लौटते समय कानपुर-बांदा हाईवे पर बुधौली मोड़ के पास वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। तीन साल पहले उसकी शादी गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में हुई थी। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि बड़े भाई गोविंद ने तहरीर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-10-प्रदीप। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें