फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कारीगर का घर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट होने से फर्नीचर कारीगर के घर में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकरन निषाद फर्नीचर बनाने का काम करता है। वह बुधवार को गांव में ही काम करने गया था। करीब चार बजे अचानक घर में बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शिवकरन ने बताया कि आग से घर में रखी फ्रिज, पंखा, वेल्डिंग मशीन, हैमर मशीन, चारपाई व कपड़े समेत पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।




घर जलाने का लगाया आरोप, जांच शुरू
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में मंगलवार को एक मकान में आग लगने की घटना में किसान जगजीत निषाद का काफी नुकसान हुआ था। पीड़ित के पिता सुरिजपाल ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के दो लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रंजिश के चलते मकान में आग लगाई गई। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें