फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक से टूटे बिजली के पोल का तार महिला के गले में फंसा, घिसटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल का तार टूटकर महिला के गले में फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक उसे तार सहित घसीटता ले गया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव निवासी स्व. शिव सिंह की पत्नी रामदुलारी (42) मजदूरी करती थीं। वह पुत्र अजय कुमार के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को हमीरपुर जनपद के डुडेरा गांव जा रही थीं।

डुडेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और पास के बिजली पोल से भी जा टकराया। टक्कर से पोल का तार टूटकर महिला के गले में फंस गया। पुत्र अजय छिटककर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक चालक तार में फंसी महिला को करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें