फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रक धंसा, दूसरे का टूटा गुल्ला, 20 घंटे जाम

Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
ललौली- चिल्ला मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतारें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन आए दिन मुसीबत बन रहे हैं। ललौली- चिल्ला मार्ग पर शनिवार देर रात ओवरलोड ट्रक के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया। ट्रक फंसने से जाम लगने लगा। इसी बीच दूसरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। सुबह तक स्थिति यह गई कि छोटे वाहन चालक भी वहां से नहीं गुजर पा रहे थे।
विज्ञापन



इधर, प्रशासन की उदासीनता के चलते पूरे दिन मार्ग पर जाम लगा रहा और जाम में फंसे लोग कराहते रहे। रोडवेज बस व सवारी वाहनों ने लंबा जाम देख विकल्प का रास्ता अख्तियार किया। वहीं बांदा-चिल्ला मार्ग पर 20 घंटे बाद रात आठ बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हालांकि एसओ विपिन कुमार सिंह का कहना कि यातायात सामान्य होने में अभी एक-दो घंटे और लगेंगे। वाहनों को क्रेन से हटवा दिया गया है।


 बता दें कि ललौली- चिल्ला मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है। बाबा तालाब के समीप संकरी पुलिया के पास जैसे ही ट्रक आया तो धंस गया। वहीं उसके पीछे दूसरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे दोनों ट्रक खड़े हो गए। इस कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बीती रात जर्जर मार्ग में हुई घटना के बाद रविवार को यातायात अस्तव्यस्त रहा। ट्रक धंसने से उसका चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



बांदा से आने वाले वाहन बकिया मार्ग से होकर बेंदा घाट होते हुए फतेहपुर के लिए रवाना हुए। इसी प्रकार ललौली तक आए वाहनों को पुन: वापस लौटकर कोर्रा से बेंदा घाट होकर जाना पड़ा। ललौली थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। क्रेन का वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। बिना क्रेन के ट्रक को हटाना संभव नहीं है। ट्रक हटने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।



जाम में फंसी रोडवेज बसें- फतेहपुर। बांदा से कानपुर के लिए जाने वाली रोडवेज बसें जाम में फं स गई। इसी प्रकार अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। यह बसें बकिया से तिंदवारी, बेंदा घाट, मुत्तौर, ललौली बंधवा होकर बिंदकी होते हुए कानपुर गई।




खाना-पानी को तरसे यात्री- फतेहपुर। ललौली-चिल्ला मार्ग में दिनभर जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या रोडवेज बसों में बैठे यात्रियों को हुई। मार्ग के आसपास न तो होटल और न ही रेस्टोरेंट। ऐसे में यात्रियों को खाना और पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।



तीन वर्षों से खराब पड़ी सड़क-  फतेहपुर। ललौली बस अड्डे से लेकर चिल्ला तक तीन किलोमीटर सड़क तीन वर्षों से खराब है, इसे ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को फुर्सत नहीं है। क्षेत्रीय नागरिक विनोद सिंह, राजेश वर्मा, रघुराज ने आरोप लगाया कि पीडब्लूडी सड़क पर मिट्टी डालकर खानापूरी कर रहा है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से निकलने में और दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें