फतेहपुर। परिजन की डांट-फटकार से नाराज होकर बिहार की 13 वर्षीय किशोरी जनपद के रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋशांत कुमार श्रीवास्तव औचक निरीक्षण पर पहुंचे और किशोरी से पूछताछ की।
इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम ने बालिका को अपने साथ हेल्प सेंटर ले जाया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
साथ ही परिवहन निगम बस स्टैंड पर भी दो महिलाएं मिलीं जो चार-पांच दिनों से वहां बैठी थीं और उनके पास कोई आश्रय स्थल नहीं था। जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर ले जाकर सुरक्षित रखा।
ऋशांत कुमार ने आरपीएफ, जीआरपी और परिवहन निगम के एआरएम से कहा कि किसी भी स्थान पर महिला या बच्चा ऐसी स्थिति में मिले तो तुरंत सूचना दें। 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन और 181 की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।