फाइल फोटो-41-शारदा देवी। स्रोत परिजन
बिंदकी। खेत से पुआल लेकर घर लौट रही किशोरी पर शनिवार दोपहर सांड़ ने हमला कर दिया। उठाकर पटकने से किशोरी की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के कोरइंया गांव निवासी महेश की पुत्री शारदा देवी (15) को खेत से लौटते समय सांड़ ने हमला कर किया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी का सांड़ ने अचानक पीछा किया तो वह जान बचाकर भागी। पीछे से सींघ में फंसाकर किशोरी को पटक दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन शारदा को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मां मंजू देवी, पिता महेश, भाई शिवम, सत्यम, बहन आकांक्षा रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नीलगाय के टकराने से बाइक सवार घायल
चांदपुर थानाक्षेत्र के गज्जा डेरा निवासी रिंकू प्रसाद शनिवार को दपसौरा पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। पेट्रोल पंप से पहले अचानक नीलगाय रोड आ गई और बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिंकू गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।