फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नलकूप की कोठरी में बंधक बनाकर छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। छात्रा से तीन दिन पहले हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट पिता ने आज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। वह 28 अगस्त को साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही आदर्श का नलकूप है। नलकूप के पास आदर्श ने उसे पकड़ लिया। साइकिल नलकूप में फेंककर पुत्री को बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद नलकूप की कोठरी में ताला बंदकर निकल गया। दोपहर करीब एक बजे लौटा और धमकी देकर स्कूल से छुट्टी के समय छोड़ दिया। डर के कारण पुत्री तीन दिन स्कूल नहीं गई। पुत्री के गुमशुदा रहने पर जब पूछा तो आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट, धमकी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें