फोटो-34-आग बुझाते ग्रामीण। वीडियाे ग्रैब
थरियांव। अलग-अलग स्थानों में बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में मंगलवार को आग लग गई। किसानों की करीब 28 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं सीएफओ जसवीर सिंह का कहना है कि रास्ते में दमकल कर्मियों को पता चला कि आग बुझ गई है। इस वजह से वह गाड़ी वापस हो गई थी।
थरियांव क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार शाम करीब चार हाई टेंशन लाइन में शाॅर्ट सर्किट होकर चिंगारी गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 13 किसानों की 25 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास मे जुट गए। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से गांव निवासी शरीफ, मोहम्मद अहमद, मयाजुद्दीन, रोबून निशा, शरीफ खान, फिरोज खान, सरवर खान, मोहम्मद असलम खान, अकीदून निशा, एकराम, नसीर, जाहिर, छिद्दू की फसल जलकर खाक हो गई।
राजस्व लेखपाल शिवाकांत ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर किशनपुर थाना क्षेत्र के बरहा मजरे गढ़ा निवासी विजयपाल, रामलखन के गेहूं की फसल में सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।