फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंदिर से लौट रही युवती का खींचा दुपट्टा, विरोध पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। भाई के साथ बाइक से दर्शन कर लौट रही युवती का रास्ते में युवकों ने दुपट्टा खींचकर छोड़छाड़ की। विरोध पर छात्रा के भाई को भी पीट दिया। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक की रहने वाली युवती भाई के साथ थवईश्वर धाम महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गई थी। बाइक से घर लौट रही थी। महाखेड़ा गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने युवती का दुपट्टा खींच लिया। युवती के शोर मचाने पर भाई ने बाइक रोक दी।
भाई के विरोध करने पर बाइक सवारों ने भाई को पीटा। घटना देखकर आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ देखकर बाइक सवार युवक भाग निकले। घटना की डायल 112 नंबर पर सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म की कोशिश
महिला को छत पर खींचकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह 13 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे छत पर कपड़े लेने गई थी। तभी आनंद पाल कूदकर उसकी छत पर पहुंचा। उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर खींचकर अपनी छत तक घसीट ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी शनिवार को दर्ज कर जांच की जा रही है।

किशोरी को पड़ोसी परिवार ने बनाया बंधक
किशोरी को पड़ोसी परिवार ने बंधक बना लिया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले गया था। पिता का आरोप है कि वीरेंद्र का पिता रामकिशोर, मां रेखा देवी, भाई गोविंद कुमार ने पुत्री को बंधक बनाकर रखा है। वह वीरेंद्र के घर पहुंचा तो सभी ने उसे पीट दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें