फोटो-02-डलमऊ रोड पर वाहनों की लगी लाइन। संवाद
हुसैनगंज। डलमऊ रोड पर रविवार तड़के फिरोजपुर के पास गिट्टी से लदा ट्रेलर सड़क में बने गड्ढे के कारण पलट गया। इससे करीब सात घंटे तक यातायात ठप रहा। उमस भरी गर्मी में घंटों जाम में फंसे राहगीर बेहाल रहे। उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
सुबह तीन बजे हुई इस घटना के बाद रोड पर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटवाया और सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हो सका।
एसएसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि डलमऊ रोड पर 12 मील से लेकर गंगा पुल तक का मार्ग अत्यधिक जर्जर है। इससे आए दिन वाहन खराब या पलट जाते हैं। असनी गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते भारी वाहनों को सात मील से डायवर्ट कर डलमऊ पुल से निकाला जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर दबाव बढ़ गया है।