बिंदकी। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद निवासी मोनू साहू का घर गांव के मोड़ पर सड़क किनारे है। उनकी बेटी श्रेजल शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी और खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान बिंदकी से जोनिहा की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया।
बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। श्रेजल का एक पांच वर्षीय भाई ऋषि भी है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल प्रमोद राव ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।