फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डॉक्टर की पत्नी से 4.50 लाख की चेन लूट ले गए नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में टहलने निकली डॉक्टर की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश करीब 30 ग्राम सोने की चेन लूटकर भाग गए। वारदात के बाद पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी रायबरेली की ओर भागे हैं। मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी डॉ. दिनेश शुक्ला की पत्नी गीता शुक्ला बुधवार को टहलने निकली थीं। लौटते समय वर्मा चौराहा के पास एक बैंक के नजदीक पीछे से आए लाल रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए।
दोनों बदमाशों में से एक ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। सीसीटीवी फुटेज में वे चौक बाजार होते हुए लखनऊ हाईवे और फिर रायबरेली-डलमऊ मार्ग की ओर जाते दिखाई दिए हैं। महिला के पुत्र डॉ. शिवम शुक्ला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चेन का वजन करीब 30 ग्राम बताया गया है और कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी जा रही है। इससे पहले भी चित्रांश नगर में पूर्व प्रधान से चेन लूट की घटना हो चुकी है। इससे इलाके में बाहरी गैंग की सक्रियता की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तीन टीमों को जांच में लगाया गया है और लुटेरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें