फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से आहत युवती फंदे से लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मई को छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से क्षुब्ध होकर युवती ने घर में साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। लोकलाज के डर से दूर होकर रविवार को पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री 20 मई की शाम नित्य क्रिया के लिए जंगल गई थी। एक गांव का भंवर सिंह पुत्री के साथ जंगल में छेड़छाड़ करने लगा। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। चंगुल से छूटकर बेटी ने घर आकर मां को आपबीती सुनाई। माता ने फोन करके उसे घटना की जानकारी दी। वह मुंबई में नौकरी करता है।
उलाहना देने गई उसकी पत्नी से भंवर के भाई नयन व उसकी पत्नी व मां ने गाली-गलौज की। पत्नी घर लौटी तो बेटी फंदे से लटकी मिली। बेटी ने कमरे में सरिया के बंडल में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने फंदा काटकर बेटी को उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। महिला ने बताया कि भंवर बेटी के साथ पहले भी छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन

शाह चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि रविवार को तहरीर मिली है। भंवर सिंह, उसके भाई नयन और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें