फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्राम सेवा संस्थान की छत ढहने में महिला श्रमिक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्राम सेवा संस्थान की पुरानी बिल्डिंग के गेट के पास की तोड़ाई करते समय छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चार श्रमिक घायल हो गए। जिला प्रशासन और फायरब्रिगेड की टीमों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। भवन के बाकी जर्जर हिस्से को जेसीबी से ढहाया गया।
विज्ञापन

आईटीआई रोड स्थित पूर्व मंत्री के बंगले के सामने ग्राम सेवा संस्थान की पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के सामने गेट की गैलरी की छत को मजदूर गिरा रहे थे। गैलरी के नीचे शहर के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी सुरेश लोधी की पत्नी शशि (42) ईंटें हटा रही थी। इसी बीच छत ढहने से शशि की दबकर मौके पर मौत हो गई।
छतछत के मलबे में राधानगर थाने के चांदपुर निवासी श्रमिक चुन्ना, मलवां करसवां निवासी रामसेवक, गढ़ीवा की अमर की पत्नी अनीता, थरियांव के मलांव निवासी संजय फंस गए। कुछ मामूली जख्मी मजदूर मौके से भाग निकले। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। छत तोड़ने वाली जगह के बगल में नई नींव के पिलर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण व सही दिशा निर्देशन से काम नहीं होने का सवाल खड़ा हुआ है। पुलिस ने शशि देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम चल रहा था। घायल उपचाररत हैं। प्रकरण की जांच पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य एक कंस्ट्रक्शन फर्म को दिया गया। ठेकेदार व इंजीनियर की देखरेख में ढहाने का काम चल रहा था। अचानक हादसा हो गया। हादसे का कारण बता नहीं लग रहा है। भवन कंडम नहीं था, बल्कि उसे ध्वस्त करके खादी का डबल स्टोरी का शोरूम बनाने की योजना है। उसका नक्शा भी पास है।
विज्ञापन


सत्येंद्र सिंह, सचिव, ग्राम सेवा संस्थान, फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें