फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोते समय युवक पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट से मौत

सार

जाफरगंज के खूंटाझाल गांव में सोते समय युवक राहुल प्रजापति पर फर्राटा पंखा गिरने से करंट लग गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो-24-राहुल प्रजापति उर्फ रामराज। स्रोत परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफरगंज। घर में सो रहे युवक पर शुक्रवार सुबह पास में चल रहा फर्राटा पंखा गिर पड़ा। पंखा गिरने से करंट उतर आया और युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खूंटाझाल गांव निवासी राहुल प्रजापति उर्फ रामराज (30) कमरे में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहा था। नजदीक में लगा फर्राटा पंखा उस पर गिर पड़ा। इससे करंट उतरने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन दौड़ पड़े। डंडे से पंखा हटाकर उसे मऊदेव स्थित नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
परिजन उसे घाटमपुर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता टिर्रा ने बताया कि दोपहर में घर में रामायण बैठनी थी। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि घाटमपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें