फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से डंपर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में सोमवार रात आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों की मशक्कत से डंपर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज से डंपर बांदा मर्का खदान मौरंग लेने जा रहा था। असोथर थानाक्षेत्र के कठौता संपर्क मार्ग पर सागर पुल के पास करीब रात गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। डंपर चालक शुभम ने बताया कि डंपर की बॉडी का पीछे का हिस्सा तार से टकराया। इसके बाद डंपर के अंदर चिंगारी उठने लगी तेजी से आग फैलने लगी। वह डंपर छोड़कर कूद गया। डंपर में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। स्थानीय लोगों ने धूल और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि डंपर लालगंज निवासी मनी गुप्ता का है। डंपर के टायर जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें