फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू थाना क्षेत्र के विजईपुर धाता मार्ग पर रविवार देर शाम एक ही में बाइक सवार चार लोग सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़ गए। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरदों से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दरियामऊ गांव निवासी वीरभान (35) बाइक से अपने चचेरे भाई मुन्ना के साथ उसकी ससुराल असोथर थाने के थुरियानी गांव गया था। रविवार की शाम लौट रहे थे, उनके साथ इसी बाइक पर भतीजी नेहा व लवकुश भी दरियापुर आ रहे थे।

बिना हेलमेट के बाइक चला रहे वीरभद्र की सधुवापुर गांव के पास सामने से आ रहे फतेहपुर निवासी संजय पटेल की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों बाइकों में सवार पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से हरदों सीएचसी पहुंचाया, जहां पर वीरभद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से वीरभद्र की मौत हो गई। शेष चारों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें