त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फतेहपुर और बांदा जिले
के विजयी पंचायत प्रतिनिधियों का रविवार को आरवीएस परिसर में सम्मानित किया
गया। प्रत्याशियों को सम्मानित कर उन्हें पंचायती राज व्यवस्था का
महत्वपूर्ण अंग करार दिया गया। आह्वान किया गया कि पंचायत प्रतिनिधि
चुनौतियां स्वीकार कर जनता जर्नादन के लिए काम करें।
आरवीएस एजुकेशनल
ट्रस्ट से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल
ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत को आर्थिक आजादी की
महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं
को सिलसिलेवार रखते हुए उन्हें अच्छा से अच्छा करने को उत्साहित भी किया।
प्रदेश सरकार पर बरसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये
दिए, लेकिन हकीकत सामने है।
दैवी आपदा से ग्रसित किसी किसान के पास 20
रुपये की चेक पहुंच रही है तो किसी के पास 25 रुपये की। जाहिर है कि प्रदेश
सरकार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन में फेल है। चीनी, मिट्टी का तेल (केरोसिन),
खाद्यान्न के लिए जनता भटक रही है।
इससे पूर्व छात्रा अनुष्का बनर्जी की
वंदना हे शारदे मां अज्ञानता से मुझे तार देना से सम्मान समारोह कार्यक्रम
का आगाज हुआ। जिसमें सरैनी विधायक अशोक सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह, भरत
सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद
रहे।