फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कूड़ा डालने के विवाद में फावड़े से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-11-पुलिस के हत्थे चढ़ा राजकुमार उर्फ राजू साहू। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के सामने कूड़ा इकट्ठा करने के विरोध पर पड़ोसी पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से फावड़ा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा मुतल्लियाना बाजार निवासी राघवेंद्र उर्फ छोटू सविता के दरवाजे पर 20 जनवरी को पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजू साहू ने कूड़ा डाल दिया था। कूड़ा हटाने को लेकर हुए विवाद में राजू साहू ने राघवेंद्र पर फावड़े से हमला कर दिया।
हमले में राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में राघवेंद्र के भाई जितेंद्र कुमार ने राजू साहू के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात हसवा इंटरलॉकिंग प्लांट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें