फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भैंसों से लदी डीसीएम ने पूर्व विधायक की कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास रविवार शाम भैंसों से लदी तेज रफ्तार डीसीएम ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की कार में टक्कर मार दी। साइड से लगी टक्कर में पूर्व विधायक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आदित्य पांडेय भिटौरा घाट से अपने चालक और गनर के साथ कानपुर स्थित आवास जा रहे थे। शाम के समय जैसे ही वह हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी भैंसों से लदी डीसीएम ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन पलटने से बच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को बड़ौरी टोल प्लाजा पर ही पकड़ लिया। वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने पूर्व विधायक का मेडिकल परीक्षण कराया। चालक और गनर सुरक्षित बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें