फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज की भूमि के फर्जीवाड़े में परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी स्थित अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज की मान्यता में फर्जीवाड़े की शिकायत पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश रंजन की अदालत ने इस मामले में सुनवाई की। वादी के बयान दर्ज करने के लिए दो जून की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक अभय प्रताप सिंह भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता संजय सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। संजय सिंह का आरोप है कि प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने वर्ष 2008 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से कॉलेज की मान्यता लेने में हेराफेरी की। आरोप है कि कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र की जमीन पर स्थित है लेकिन मान्यता के समय नगर पालिका परिषद बिंदकी की सीमा के फर्जी कागजात लगाए गए। यह भी आरोप है कि मान्यता के लिए लगाया गया नक्शा अधिशासी अधिकारी ने जारी नहीं किया था। अदालत ने दस्तावेजी साक्ष्य और तथ्यों का अवलोकन करने के बाद मामले को सीधे न्यायालय परिवाद के रूप में स्वीकार किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई व बयान दर्ज कराने के लिए दो जून की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें