फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अचानक ब्रेक लगाने से लोडर में टकराई 45 यात्रियों से भरी बस

विज्ञापन
फोटो-25- दुर्घटना स्थल पर खड़ी रोडवेज बस और मौजूद सवारियां। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। बांदा डिपो की रोडवेज बस और लोडर में बृहस्पतिवार को टक्कर हो गई। हादसे में बस का शीशा टूटकर कांच अंदर बिखर गया। हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस बांदा से कानपुर की 45 सवारियां लेकर जा रही थी। बिंदकी कोतवाली के खिदिरपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में लोडर ने बस को ओवरटेक किया। सामने से किसी वाहन को आते देखकर लोडर चालक ने ब्रेक लगा दी।
अचानक ब्रेक लगाने से बस चालक अनियंत्रित हो गया और लोडर के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर से बस के आगे के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि सभी यात्री बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद यात्रियों को बस से रवाना किया।

फोटो-25- दुर्घटना स्थल पर खड़ी रोडवेज बस और मौजूद सवारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें