फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से झुलसा छात्र

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
धाता/फतेहपुर। एचटी लाइन का तार टूट कर गिरने से स्कूल जा रहा एक छात्र चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को बचाने में एक अन्य शख्स भी मामूली रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद लेकर रवाना हो गए। इधर, घटना को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और दीपनारायण चौराहे पर जाम लगा दिया। कुछ उपद्रवियों ने आक्रोश जताते हुए एचटी लाइन के आधा दर्जन पोल उखाड़ डाले और मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाए जाने के साथ ही झुलसे किशोर को मुआवजे दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख पीएसी समेत कई थानों की फोर्स बुलाई ली गई। बाद में एसडीएम और सीओ ने पहुंच कर भीड़ को समझाबुझा कर शांत किया। बवाल करीब तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन

धाता गांव निवासी किशोरी लाल का ग्यारह वर्षीय पुत्र अमन सोनी चौधरी शिवमंगल सिंह विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह विद्यालय जा रहा था। दीपनारायण चौराहे के पास जमीन पर लटकते ग्यारह हजार बोल्ट की लाइन की चपेट में छात्र आ गया। लाइन में छात्र को चिपका देखकर श्रीचंद्र नाम का शख्स आगे बढ़ा। जिससे वह भी झुलस गया।
घटना को लेकर लोग सड़क पर उतर आए। कहा बस्ती के अंदर से होकर गुजरी लाइन को बस्ती के बाहर से ले जाया जाए। इस बीच भीड़ में मौजूद दो दर्जन उपद्रवियों ने एचटी लाइन के आधा दर्जन पोल उखाड़ कर गिरा दिए। जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास की दुकानें बड़ी आशंका को लेकर बंद हो गई। बवाल की सूचना पर आई धाता पुलिस पर भीड़ बरस पड़ी। आक्रोश देखकर थानेदार ने जिला मुख्यालय सूचना दी। उसके बाद खागा सर्किल के थाने व थरियाव की पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर मोर्चा लिया। इसी बीच एसडीएम लवकुश त्रिपाठी व सीओ सूर्यकांत त्रिपाठी भी पहुंच गए। आक्रोशित जनता से बवाल करने के बजाए वैधानिक स्तर पर मांग रखने की गुजारिश की। तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन


इंसेट
मीडियाकर्मियाें पर बोला हमला
धाता। घटना का कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। उन पर ईंट पत्थर बरसाए जिसमें कुछ मीडिया कर्मी घायल हो गए। इस हमले में अमर उजाला प्रतिनिधि का कैमरा भी टूट गया। बवाल शांत होने के बाद थाना पुलिस एचटी लाइन के पोल उखाड़ने वालों की पहचान पर जुट गई है। थानेदार कहते है जिसने भी ऐसा किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होगा। इस बीच घटना को लेकर कुछ स्थानीय नेता भी मौके पर जा पहुंचे। छात्र के झुलसने की खबर पर विधान सभा चुनाव लड़ चुके ओम प्रकाश गिहार समेत कई नेता भीड़ में नजर आए। एसडीएम व सीओ तो रहे लेकिन विद्युत विभाग का अदना सा कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें