फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने दूसरे दिन भी भरे नमूने

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खुले बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के संबंध में शासन के निर्देंशों के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में खाद्य टीम ने शुक्रवार को भी छापे मार कर नमूने भरे। खाद्य टीम ने कई दुकानों से भारी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री को बरामद करके नष्ट करवाया। छापों के दौरान दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कंचन वर्मा के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में खा टीम बहुआ रोड की दुकानों पर छापे मारे। टीम ने राधानगर के पास नेहा टेडर्स पर छापा मार कर एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद भी बेची जा रही मिर्च पाउडर के 500 ग्राम के पैकेट, 35 किलो धनिया पाउडर, छह किलो धनिया पाउडर तथा 20-20 ग्राम की 35 डिब्बी और 85 किलो खराब हो चुका अचार बरामद किया। अधिकारियों ने सारी सामग्री को नष्ट करवा दिया और मिर्च पाउडर और गुलाब जामुन मिक्स पाउडर के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए। इसके बाद टीम ने राधानगर स्थित शक्तिमान फ्लोरमिल में निरीक्षण किया तो बोरियों में निर्माण और प्रयोग की अंतिम तिथि नहीं पाई गई। इस पर बोरियाें में अंतिम तिथि डलवाए जाने तक बोरियों को बाजार में बेचने पर रोक लगा दी। इसके बाद टीम गाजीपुर सब स्टेशन के पास शिवबाबू के आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंची। यहां टीम को डिब्बे में दस लीटर केमिकल मिला । टीम ने इसे नष्ट करवा दिया। छापे मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार, रमेश सिंह और रामसुंदर तथा कैलाश नरायन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें