फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठते ही प्रशासन ने घुटने टेके

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की एक ही घुड़की पर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने घुटने टेक दिए। हड़ताल की घोषणा कर जैसे ही कर्मचारियों ने धरना देना शुरू किया, अधिशासी अधिकारी ने आनन-फानन कर्मचारी नेताओं को बुलाकर बकाया वेतन के भुगतान और पीएफ संबंधी दो प्रमुख समस्याओं का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का दो महीने से वेतन बकाया था। इसके अलावा आठ महीने से पीएफ खातों में धन नहीं जमा किया गया। कर्मचारी दोनों समस्याओं के निराकरण की मांग करते चले आ रहे थे। इससे पहले कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर बुधवार से हड़ताल करने की चेतावनी दे रखी थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को परिषद के आह्वान पर सभी नगर पालिका परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए और सभा शुरू ही हुई थी, कि ईओ ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत शुरू कर दी। ईओ ने आननफानन एकाउंटेंट को बुलाकर कर्मचारियों के दो माह के बकाया वेतन के भुगतान और और पीएफ खाते में धनराशि जमा किए जाने के लिए चेक कटवा दिये। दो प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जीमिया, जिलाध्यक्ष दिलशाद अली, इरफान सिद्दीकी, इकाई अध्यक्ष मुस्तफा हुसेन, नंदकिशोर नंदू, महेश बाल्मीकि और दुर्गा बाल्मीकि आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें