फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मासूम संग दो मरे

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर माझेपुरवा के पास पासी बाबा का मेला देखकर लौटते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। वाहन चालक के अचानक तेजी से ब्रेक मारने से ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल युवती ने सदर अस्पताल ले जाए जाते वक्त दम तोड़ा।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा गढ़ी के पास रविवार दोपहर दो बजे दुर्घटना हुई। क्षेत्र के माझेपुरवा के पास पासी बाबा का आश्रम है। इस पीठ को डेलन बाबा के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रीय नागरिक इस स्थान पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन माटी के ढेला चढ़ाकर मन्नतें मांगतें है। रविवार को पीठ में सालाना मेला लगा। इस मेला में शामिल होने के लिए मंसूरपुर से ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर कर आए ग्रामीण गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर मंसूरपुर का ही युवक चला रहा था। अचानक चालक ने तेजी से ब्रेक मार दिया। इससे ट्राली समेत ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर पलटते ही चालक कूद कर भाग खड़ा हुआ। सड़क हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर आए और दबे लोगों को ट्राली के नीचे से निकाला। इनमें सूरज पुत्र जगदीश उर्फ भोला निषाद (6 ) की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो चुकी थी। शेष घायलों में शांती पत्नी जवाहर (30 ), ललिता पत्नी बच्चा लाल (25) , रामजीत पुत्र महाबीर (16 ), गुडि़या पुत्री शिवदास (14 ) , कलावती पत्नी जगदीश, रामादेवी पत्नी राजेश (26 ),रामा पुत्री विजय बहादुर (13 )व गुडि़या (17) पुत्री छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी गुडि़या ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें