फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी में गल्ला आढ़ती से 40 हजार लूटे

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। व्यावसायिक नगरी के गल्ला आढ़ती से शुक्रवार सुबह सात बजे काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कट्टा और चाकू के बल पर 40 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने रुपए से भरे बैग को न छोड़ने पर गल्ला व्यापारी को धक्का देकर खाई में गिरा दिया और बैग छीन कर रफूचक्कर हो गए। लूट की वारदात का पता चलते ही सपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चाय दुकानदार और उसके बेटे समेत छह संदिग्ध लोगों को घटना के संबंध में उठाया है।
विज्ञापन

नगर के जहानपुर मोहल्ला निवासी जुग्गीलाल गुप्ता (60) और संजय कुमार साकेत कुमार फर्म के पार्टनर हैं। गल्ला आढ़ती जुग्गीलाल गुप्ता शुक्र्रवार सुबह साढ़े छह बजे घर से बैग में चालीस हजार रुपए रखकर आढ़त के लिए चले। सीधे दुकान न जाकर वह नवीन मंडी समिति के आढ़ती जयकुमार साहू से बकाया दो लाख रुपए लेने चले गए। जयकुमार ने जुग्गीलाल से रुपए कुछ देर में पहुंचाने लिए कहा। बकौल गल्ला आढ़ती जुग्गीलाल गु्प्ता वह नवीन मंडी समिति के गेट से जैसे ही बाहर निकले काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सामने आ गए। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि एक ने उनकी कनपटी पर चाकू और दूसरे ने सीने पर तमंचा अड़ा दिया। बदमाश उनसे बैग छीनने लगा जिसका उन्होेंने विरोध किया। दोनों बदमाशों ने 40 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर उन्हें खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश ललौली चौराहे की ओर भाग खड़े हुए। सुबह सात बजे हुई लूट की जानकारी पाकर सपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू ओमर के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाल को मोबाइल पर लूट की सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला लूट की वारदात अंजाम देने वाले तीनों बाइक सवार बदमाश मंडी समिति के गेट के बाहर चाय की दुकान मेें सुबह छह बजे से मौजूद थे। दुकानदार हरी प्रसाद और उसके पुत्र आलोक से पुलिस ने पूछताछ की। पिता- पुत्र से संतोषजनक उत्तर न पाकर पुलिस दोनों को साथ कोतवाली ले आई। पुलिस ने घटना के संबंध में छह संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। कोतवाल यशबीर सिंह ने बताया बदमाश जल्द दबोच लिए जाएगें। पुलिस ने अपना जाल फैला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें