फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगा औषधीय पौधों का कारोबार

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन योजना अंतर्गत शासन ने जनपद में औद्यानीकरण के लिए दो योजनाएं संचालित करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में उद्यान विभाग द्वारा बेल और आंवला का पौधरोपण किया जाना है। इसके तहत महिला कृषक अथवा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने वाले किसानों को कार्यक्रम समूह/क्लस्टर के रूप में करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 में बेल रोपण 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें प्रति हेक्टेयर प्रथम वर्षदेय अनुदान की धनराशि निवेश एवं चेक के रूप में 13000 प्रति हेक्टेअर दी जाएगी। इसी प्रकार आंवला रोपण के लिए 20 हेक्टेअर में काम कराने का लक्ष्य है। प्रति हेक्टेअर पहले वर्ष देय अनुदान की धनराशि 8450 प्रति हेक्टेअर होगी। हालांकि सरकार की मंशा इस योजना में नए लोगों को जोड़ने की है। निर्देश दिए गए हैं कि योजना का लाभ उन्हीं लोगाें को दिया जाएगा जो विगत वर्षों में विभाग की किसी भी योजना से लाभान्वित न हुए हैं। साथ ही जिनके पास सिंचाई के उपयुक्त साधन उपलब्ध हों। योजना के तहत लाभार्थी को कम से कम दो से चार हेक्टेअर तक लाभ दिया जा सकता है। योजना में लाभार्थी को शासन द्वारा अनुमन्य राज्य सहायता पौधे, बायो फर्टीलाइजर, बायो पेस्टीसाइड एवं अवशेष धनराशि एकाउंट पेई चेक के माध्यम से दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी एलबी मौर्य ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रारुप के साथ लाभार्थी की फोटो ग्राम प्रधान से प्रमाणित कंप्यूटर की खतौनी एवं बैंक खाता/क्रेडिट कार्ड की पासबुक की छाया प्रति तथा दस रुपए के स्टांप पर अनुबंध पर संलगभन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें