फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड न हो, तो भी मिलेगी सब्सिडी

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अब फर्जी घरेलू गैस कनेक्शनधारक उपभोक्ता बेनकाब होंगे, क्योंकि डीबीटीएल योजना गड़बड़ी की किसी भी गुंजाइश को खत्म कर देगी। डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी) योजना के तहत अब प्रत्येक कनेक्शनधारक के बैंक खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जाएगी। हालांकि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हे भी योजना का लाभ मिलेगा लेकिन इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में फतेहपुर इंडेन गैस, ललिता इंडेन गैस, भारत गैस एजेंसी समेत 18 एजेंसियां है। इन सभी एजेंसियों
से संबद्धकरीब 70 हजार कनेक्शनधारक रसोई गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी में घरेलू और कामर्शियल मिलाकर लगभग 25 हजार उपभोक्ता हैं। ललिता इंडेन गैस एजेंसी में 22 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। डीबीएलटी योजना के तहत पहली जनवरी 2015 से उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलने लगेगा। योजना के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है वह फार्म एक भरकर बैंक और फार्म दो भरकर आधार कार्ड की छाया प्रति एजेंसी में जमा करनी होगी। इसी प्रकार जिन उपभोक्ताओं के पास अभी आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उन्हे फार्म तीन भरकर बैंक में गैस एजेंसी और कनेक्शन नंबर का विवरण तथा फार्म चार भरकर एजेंसी में बैंक एकाउंट का विवरण भरकर जमा करना होगा। फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक बाबूलाल ने बताया एजेंसी में फार्म उपलब्ध है। अभी तक करीब तीन सौ फार्म भरे जा चुके हैं। इसी प्रकार ललिता इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक बृजेंद्र बीर सिंह ने बताया एजेंसी में फार्म वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ता जल्द से जल्द अभिलेख जमा करें। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों को डीबीटीएल योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। योजना एक जनवरी 2015 से लागू हो रही है लेकिन जानकारी के अभाव में गैस एजेंसी और बैंकों में आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए उपभोक्ता अभी कम पहुंच रहे हैं। दिसंबर में जब भीड़ अचानक पहुंचेगी तो एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जाएगी। इसके लिए गैस एजेंसियों को माइक से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें