फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों को समय देना भी जरूरी’

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के सरस्वती बाल मंदिर में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बुदवन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पन्नालाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में पैसा खर्च करने के साथ-साथ समय भी देना आवश्यक है।
विज्ञापन

किशोरावस्था में बच्चों की निगरानी करना जरूरी है। विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि गुरुजनों के प्रति विश्वास और समर्पण से ही भावी पीढ़ी का निर्माण हो सकता है। गुरुओं के पास ही दैविक, दैहिक और भौतिक समस्याओं का समाधान हैं। उन्हाेंने कहा कि गुुरुओं के अधिकार छीनने से शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने कहा कि आचार्यों की कोई गल्तियां हों तो उसकी जानकारी अवश्य दी जाएं, जिससे कि सुधार हो सके। इस मौके पर अर्जुन सिंह, अमरनाथ यादव, हरपाल सिंह सहित विद्यालय शिक्षक प्रह्लाद सिंह, मंजय, सरोज, शिवसागर सिंह, अंजू श्रीवास्तव, दिनेश, दुर्गा सिंह, अजय, मेवालाल और शालिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें