फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने- सामने बाइकें भिड़ने से युवक लहूलुहान

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्राटा भर रही एक बाइक ने दूसरी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक में सवार युवक लहूलुहान हो गया। जिसे सदर अस्पताल से फर्स्ट एड दिलाने के बाद नाजुक हालत में कानपुर के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले छोटेलाल का पुत्र राहुल है। जो किसी काम से शहर आया था। वापस लौटते समय अवंतीबाई चौराहा पर सामने से आ रही बाइक राहुल की बाइक से सीधे भिड़ गई। हादसे में राहुल की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि राहुल गंभीर रूप से जख्मी। सड़क हादसा देखकर इलाकाई लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर घायल की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें