फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला से सवा लाख लूटे

Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नहर कालोनी के सामने सोमवार देर रात रिक्सा सवार महिला का नकदी और जेवरातों से भरा बैग बाइकर्स गैंग ने लूट लिया। वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शहर में बाइकर्स गैंग लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कोतवाल केके यादव ने बताया कि मामले की तहरीर पर वारदात की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी श्याम सुंदर सहकारी समिति हरिहरगंज में सचिव है। उनकी कु छ दिनों पहले बेटी गुड़गांव अपनी ससुराल से वापस घर लौटी थी। वह अपनी बेटी के साथ किसी रिश्तेदार के घर इलाहाबाद गए थे। जहां से पिता पुत्री सोमवार की देर रात इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापस आए थे। स्टेशन से रिक्से में सवार होकर पिता पुत्री घर जा रहे थे। नहर कालोनी के पास रिक्सा पहुंचा था। उसी समय रिक्से के बगल से गुजरते हुए बाइक सवार बदमाशों ने युवती के कंधे में टंगा पर्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वीआईपी रोड की ओर फरार हो गए। रिक्सा सवार पिता पुत्री ने चीख पुकार मचाई लेकिन कोई भी सन्नाटे की वजह से मौके पर नहीं पहुंचा। मामले की श्याम सुंदर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शहर के सारे इलाकों में बाइक सवारों की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी केके यादव ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें