फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापों से मिलावटखोरों में भगदड़, बाजार बंद

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहारों पर आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर मंगलवार को कई जगह छापे मारे गए। मंगलवार को मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों में छापे मारे। छापों में खाद्य सुरक्षा की टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थो में मिलावट होने पर कई दुकानों से नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित श्रीवास्तव की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम ने डीएम के आदेश पर शहर के कई प्रतिष्ठानो में छापा मारा। टीम सबसे पहले हरिहरगंज स्थित दुर्गा प्रतिष्ठान पहुंची। वहां पर देशी घी में मिलावट होेने की आशंका पर उसका नमूना भरा। इसके बाद टीम दिनेश की दुकान पहुंची। जहां उसने रिफाइंड और देशी घी में मिलावट होने की शंका पर नमूना भरकर लैब के लिए भेज दिया। छापे पड़ने की खबर से मिलावटखोरों में भगदड़ मच गई और हरिहरगंज की सारी दुकानें बंद हो गई। इसके बाद टीम पक्का तालाब पहुंची, जहां उसने विश्वनाथ स्वीट हाउस से पनीर का नमूना भरा। इसके बाद टीम तरुण कुमार की दुकान पहुंची, जहां से टीम ने खोया का नमूना भरा। दो दुकानों से नमूना लेते ही पक्का तालाब की सारी दुकानें बंद हो गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर रमेश सिंह ने बताया कि चार दुकानों से पांच अलग-अलग नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है और लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें