फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर राहगीर से नकदी, मोबाइल लूटा

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। मंगलवार की शाम एक साइकिल सवार को बदमाशों ने मारपीट कर चार हजार की नकदी व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घायल हालत में साइकिल सवार को इलाकाई लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली बिंदकी के हरदौली गांव निवासी मान सिंह मंगलवार की साप्ताहिक बाजार करने के लिए बिंदकी आया था। शाम बाजार करने के बाद मान सिंह साइकिल से लौट रहा था, तभी कोरईया मोड़ के पास चार असलहाधारी बदमाशों ने रोक लिया। उसके रुकते ही बदमाशों ने उसे असलहों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मान सिंह के जेब में पडे़े चार हजार रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
उधर घर लौट रहे अन्य ग्रामीणों ने घायल राहगीर को देखकर उसे बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने नाजुक हालत में घायल मान सिंह को रेफर कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कराई जा रही है। बदमाश भाग नहीं पाएंगे। चारों ओर की नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें