फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा जी ने देश की आन के लिए दी थी कुर्बानी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व के छुए-अनुछुए पहलुओं से जुड़ें यादें ताजा कर बुजुर्ग कांग्रेसियों की आखें नम हो गईं। वक्ताओं ने कहा लौह महिला न देश कीआन-बान और शान के लिए खुद को न्यौछावर कर दिया। ऐसी शख्सियत पर जितना गर्व किया जाए कम है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में गोष्ठी बुलाई। इसमें मुट्ठी भर कांग्रेसी ही जुट सके। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा इंदिरा जी निर्भीकता, साहस, कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की तस्वीर थीं। उपाध्यक्ष स्वरूप राज सिंह जूली ने कहा इंदिरा जी ही थी जिन्होंने दुनिया में हिंदुस्तान को असरदार ढंग से प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने कहा जिस प्रकार से राम ने लंका जीत कर विभीषण को दिया था। इंदिरा जी ने पूर्वी पाकिस्तान जीत कर शख मुजीबुर्रहमान को अर्पित कर दिया। गोष्ठी में राजेंद्र लोधी, विमल जैहिन्द, पीरजादा कासिम, फहमीदा बेगम, आमना बेगम, गुड्डी बेगम, रोशन आरा, सुधा मिश्रा, कमलेश कुमारी, आकाश तिवारी, तनुज प्रिय मिश्र, शमशाद अहमद, प्रकाश सिंह, रामनरेश महाराज, मुनीस दरबारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें