फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को शहर को 12 जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर को 12 जोन में बांटा है। एक सफाई नायक के रजिस्टर न लेने पर उससे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा और ईओ रश्मि भारती की मौजूदगी में यह नई कवायद हुई। प्रत्येक जोन के लिए 30 सफाई कर्मचारी आवंटित किए गए। सुबह की शिफ्ट में सफाई कर्मचारी नियमित सफाई ड्यूटी करेंगे, जबकि शाम की पाली में वार्डवार अभियान चलाकर सफाई करेंगे। सभी जोन के रजिस्टर तैयार कराकर सफाई नायकों को दिया गया। सफाई नायक धर्मेंद्र रजिस्टर लेने नहीं आया। ईओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


ईओ ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शहर को साफ सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। कई कर्मचारी घर बैठे ड्यूटी कर रहे थे। इन सभी का लेखा जोखा रजिस्टर में अंकित होगा। क्षेत्रीय सभासद या कोई गणमान्य नागरिक सफाई नायक से अपने मोहल्ले में लगे सफाई कर्मचारियों का ब्योरा देख सकेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद मो. आरिफ गुड्डा, दिनेश तिवारी खलीफा, सादाब अहमद, दीपक डब्लू, विनय तिवारी, वकील अहमद, मकबूल आलम, हुमायूं, अतीश पासवान, सफाई निरीक्षक आबिद अली, मो. जाहिद, सलीम अनवर, गुलाब सिंह, मो. हबीब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें