फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयीपुर में पशुओं में फैली बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर में पशुओं में फैली बीमारी
विज्ञापन


विजयीपुर। विकास खंड के एक दर्जन गांवों में पशु बीमार हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से टीकाकरण न कराने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है।
चंदापुर, ठेकतारा, हरदासपुर, लोहंगपुर, दसईपुर, खलवा, बरियास, सरौली सहित करीब एक दर्जन गांवों में मवेशियों में बीमारी फैली है। बीमारी से करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। दो दर्जन से अधिक पशु बीमार हैं।

चंदापुर के रामआसरे की एक भैंस, एक पड़िया, रमेश यादव, मंगल यादव, बहरुद्दी, मुस्सअली की एक-एक भैंस की मौत हो चुकी है। गांव के ननका पासवान, धर्मेंद्र यादव, लाला त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, वकील यादव, जयप्रकाश मिश्र और सरौली के विजय सिंह, दुर्गा सिंह, वीरेंद्र सिंह, हीरालाल के मवेशी बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु पालकों की सूचना पर गुरुवार को पशु चिकित्सक ने गांव में टीकाकरण किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि मवेशियों में पहले से टीकाकरण नहीं किया गया। इससे बीमारी फैली है। किशनपुर के पशु चिकित्साधिकारी सुरजीत सचान ने बताया कि सूचना पर टीम गांव गई है। टीकाकरण किया जा रहा है।

- एक दर्जन मवेशियों की हो चुकी मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें