फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली आपूर्ति ठप होने से 80 हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। बीते दिनों क्षेत्र में आई आंधी से पिछले 40 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे गहरौली और आसपास के कई गांवों की करीब 80 हजार की आबादी गर्मी में पानी और बिजली संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आई आंधी में इमिलिया से बिवांर जाने वाली मुख्य बिजली लाइन के बरेठी के पास भरुआ से सरीला जाने वाली विद्युत लाइन के चार टावर इमलिया पावर हाउस को आपूर्ति देने वाली मेन लाइन पर गिर गए। इस हादसे में दो बिजली के खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे इमिलिया पावर हाउस से जुड़े सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा उमरी, चिल्ली, गहरौली और न्यूरिया लाइनों के लगभग 30 खंभे भी आंधी में धराशायी हो गए।
इमिलिया पावर हाउस के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि पावर हाउस तक आने वाली लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। भरुआ से बिवांर पावर हाउस तक जाने वाली मुख्य लाइन अभी भी क्षतिग्रस्त है और उस पर कार्य जारी है। मंसगांव, चिल्ली, नयूरिया, उमरी, गहरौली शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की लाइनों की मरम्मत की जा रही है। अधीक्षण अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि भरुआ सुमेरपुर से बिवांर पावर हाउस तक की लाइन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें