फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आंधी से गिरे पेड़ों से नौ सड़कों पर आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बृहस्पतिवार की रात आई आंधी में आम, नीम, महुआ, बबूल आदि के पेड़ धराशायी हो गए। इससे क्षेत्र की नौ सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

आंधी से बिदोखर-रोहारी मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया है। इसी तरह पाटनपुर-बिदोखर मार्ग, नदेहरा-बिदोखर मार्ग, बंडा-बिदोखर मार्ग, पलरा-बिदोखर मार्ग, बांकी-पलरा मार्ग, नदेहरा-मवईजार मार्ग, बांकी-ललपुरा मार्ग, कलौलीजार-मवईजार संपर्क मार्ग पेड़ों के पड़े होने से ठप हैं। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-

40 घंटे से बिना बिजली-पानी के दो लाख की आबादी

भरुआ सुमेरपुर। आधी रात को आई आंधी के साथ गुल हुई बिजली के दर्शन 40 घंटे के बाद भी नहीं हुए हैं। बिजली गुल होने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो लाख की आबादी प्रभावित है। कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के छह विद्युत सब स्टेशन 33 केवी की लाइनें ध्वस्त होने से बंद हैं। इससे पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कस्बे के 132 पावर स्टेशन से कस्बे के सब स्टेशन के अलावा पौथिया, चदौंखी, टेढ़ा, पारा रैपुरा, विदोखर, सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन की लाइनें ध्वस्त होने और सैकड़ों पोल गिरने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत वितरण उपखंड के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि मरम्मत में विद्युत कर्मियों की टीम सभी जगह पर लगी हुई है। कस्बे के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है।
ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसी तरह गल्ला मंडी में दो दिन से पानी का संकट बना हुआ है। गल्ला तिलहन व्यापार संघ के उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे ने मामले की शिकायत मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम से करते हुए समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


-
मुर्गा फार्म ध्वस्त, 3500 मुर्गे मरे... छह लाख का नुकसान
भरुआ सुमेरपुर। आंधी से बांकी मार्ग में संचालित मुर्गा फार्म ध्वस्त होने से 3500 मुर्गों की मौत हो गई। इससे फार्म संचालक को करीब छह लाख रुपये की क्षति हुई है। कस्बे के लखनापुरवा मुहाल निवासी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उसने बांकी मार्ग में मुर्गा फार्म बना रखा है। फार्म में 8000 मुर्गे पाल रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें